कुश्ती जीतने के बाद विजेता खिलाड़ी का हाथ उठाकर विजेता घोषित करता आयोजक। संवाद
सुरियावां। क्षेत्र के भोरी कजरहवा गांव में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें नामी-गिरामी पहलवानों ने दांव आजमाए। दंगल में नेपाल से आए पहलवान बादल थापा और राजस्थान के कटप्पा के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को पटकनी देने के लिए कई दांव आजमाए, लेकिन बादल थापा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कटप्पा पहलवान को चित कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
वहीं भदोही के राणा और हरियाणा के पहलवान के बीच भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। राणा पहलवान ने शानदार दांव-पेच और दमखम का परिचय देते हुए हरियाणा के पहलवान को पटकनी दी। इसी तरह गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, जौनपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने भी अखाड़े में अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रभूषण त्रिपाठी के अलावा पप्पू, रामबली पांडेय, राजमणि पांडेय, बनवारी लाल यादव, शशांक मिश्रा, गोरेलाल पांडेय, रामजीत यादव, संजय दुबे, संतोष पांडेय, सचिन पांडेय, अभिषेक, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।