ज्ञानपुर। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। परेड ग्राउंड सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर जवानों का फिटनेस टेस्ट लिया। परेड में अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण कर और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इसके बाद पीआरवी वाहनों का निरीक्षण कर उपलब्ध समस्त आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया। पीआरवी कर्मियों को सतर्क रहने की हिदायत दी। इसके बाद क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, बैरक, भोजनालय व परिवहन शाखा सहित अन्य भवनों का निरीक्षण कर जायजा लिया। एसपी ने कहा कि शस्त्रों की साफ-सफाई रखने के साथ ही गार्द कमांडरों के रजिस्टर की चेकिंग अवश्य की जाए।इसके अलावा घैरय्या लाइन में पुलिस परिवार के बच्चों के खेल सुविधाओं के विकास की बात कही। संवाद