फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नौ साल में पहली बार नहीं तपा ‘नौतपा’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पिछले नौ साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि नौतपा तपाने वाला नहीं रहा, बल्कि गर्मी से निजात दिलाने वाला रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से तेज नम हवाएं आ रहीं हैं। इससे बने शक्ति नामक चक्रवात से नौतपा ठंडा पड़ गया है। आमतौर पर नौतपा के दौरान तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है।
इस बार रविवार को नौतपा के पहले दिन से ही अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार रविवार से नौतपा लगा है।
विज्ञापन

अरब सागर से चलने वाली नम हवाएं शनिवार को उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गईं हैं। इन्हीं के चलते बारिश की संभावना बनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बदल चुका है।
विज्ञापन

पूर्वांचल में सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। जिले में भी 20 मई से मौसम सामान्य है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों में तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है। 31 मई को आंधी-बारिश की संभावना है। इससे पहले बादलों की आवाजाही रोजाना रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें