फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के लिए पीस पार्टी ने किया एजिटेशन

Thu, 14 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
विज्ञापन
प्रदर्शन करते पीस पार्टी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
 सपा सरकार पर चुनाव पूर्व मुसलमानों से किए वादे को पूरा न करने समेत विभिन्न बिंदुओं को लेकर पीस पार्टी की जिला इकाई ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष आकिब जमाल के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी के लोगों ने बसपा, भाजपा और कांग्रेस पर पिछड़ों को मिले 27 फीसद आरक्षण में साढ़े आठ फीसदी मुसलमानों को न देने का आरोप लगाया। इस दौरान मुख्यालय पर नारेबाजी भी की। 
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का संविधान सामाजिक, शैक्षिक स्तर पर पिछड़ों के  विकास के लिए मूल अधिकारों को प्रदान किया है। आबादी के अनुरूप सरकारी नौकरियों में शैक्षिक संस्थानों में भी आरक्षण की व्यवस्था की है, जिससे पिछड़ा समाज भी तरक्की करे और विकास में सहभागी बन सके। अन्य वक्ताओं ने कहा कि संविधान में मुसलमानों को भी आरक्षण की व्यवस्था की गई है। लेकिन, उस पर अमल अब तक नहीं किया गया। 2007 में गठित सच्चर कमेटी ने भी देश के मुसलमानों की स्थिति दलितों से भी बदतर बताया था। इस कमेटी ने मुसलमानों को आरक्षण देने की सिफारिश भी की थी। लेकिन अब तक  किसी पार्टी की सरकार ने इसे लागू नहीं किया। इससे देश के मुसलमान आहत हैं। इस मौके  पर अफजल अख्तर, रुस्तम अली, जावेद अहमद, खुर्शीद अली, अली अहमद, जुनेद अहमद, फुरकान, इम्तियाज, एजाज, अनश आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें