लालानगर। खाद्य एवं औषधीय विभाग की टीम ने शुक्रवार को हाइवे क छह ढाबों पर जांच करने के लिए पहुंची। अधिकारियों के पहुंचते ही संचालकों में खलबली मच गई। साफ-सफाई सही न होने, खाद्य पदार्थ में प्रयोग होने वाले सामान भी सही न मिलने पर सभी को नोटिस जारी किया गया। तीन दिनों में स्प्ष्टीकरण न देने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी।
सावन माह शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। सीतामढ़ी का नव दिवसीय मेला चल रहा है। डीएम के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम लगातार जांच अभियान चला रही है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी विवेक मालवीय के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। लालानगर टोल प्लाजा के पास स्थित सीता रसोई, स्पेशल ढाबा, शिवम रेस्टोरेंट सहित औराई स्थित चरणा मृत ढाबा, कौलापुर के शक्ति ढाबा, राजपूत ढाबा की जांच की गई। खाद्य पदार्थों की जांच करके संचालकों को नोटिस जारी किया गया। खाद्य पदार्थों के गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने की नसीहत दी। रसोई की साफ सफाई और कूड़ा निस्तारण का समुचित व्यवस्था होना चाहिए। इसमें किसी तरह की लापरवाही बरती गई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह ने बताया कि सीतामढ़ी मेले में जांच की गई। दुकानदारों से अपील किया कि प्लास्टिक के थैली का उपयोग बिलकुल न करें, बल्कि कागज के बनाए गए थैले का उपयोग करें। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवराज सिंह, डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉॅ. तबिंदा आदि मौजूद रहीं।