फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मंथन

Thu, 28 Jan 2016 02:46 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोनों प्रत्याशियों ने विरोधियों पर धनबल और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को कब्जे में करने का आरोप लगाया। साथ ही पार्टी के ही लोगों ने औराई प्रत्याशी की निष्ठा पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन


 पार्टी की बैठक प्रमुख चुनाव को लेकर राय देने के लिए थी, लेकिन पार्टी नेता, कार्यकर्ता दूसरे मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराते रहे। सपा महासचिव राजितराम यादव ने मुख्य मुद्दे पर विचार रखने को कहा।

 बैठक में ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और औराई प्रत्याशी नंदलाल पांडेय के बीच तीखी बहस हो गई। तीनों विधायकों के विचार रखने के बाद जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में तन-मन से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


कहा कि समाजवादी पार्टी के लिए प्रमुखी का चुनाव प्रतिष्ठापरक है। इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। तीनों विधायक अपने-अपने क्षेत्र के चुनाव प्रभारी हैं, जबकि ज्ञानपुर विधायक को भदोही ब्लॉक का विशेष प्रभारी बनाया गया है।

इस मौके पर भदोही विधायक जाहिद बेग, मधुबाला पासी, मनीष मिश्र, रईस खां, शकील दादा, अब्दुल वहाब, कल्लूूराम यादव, बेचूराम यादव, जब्बार मंसूरी, दिवाकर शुक्ला, मुन्ना खां, नंदलाल पांडेय, विकास यादव, आशीष सिंह, लालजी यादव, केश नारायण, रामयज्ञ पाल, शिवशंकर, हृदय नारायण आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें