फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: कोहरा बना हादसे की वजह...युवक की मौत, आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल; हालत गंभीर

Sat, 17 Jan 2026 04:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: सड़क हादसे की सूचना पाकर माैके पर सुरियावां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक को अस्पताल और मृत युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी सूचना परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
भदोही में कोहरे के कारण हादसा, युवक की माैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज के सुरियावां कोतवाली के मतेथू बाजार में शुक्रवार की रात बाइक सवार चाचा-भतीजा अनियंत्रित बाइक होकर सड़क किनारे पुलिया में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार चाचा सूरज कुमार (24) निवासी कुढ़वा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भतीजा सचिन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे। हादसा कोहरे और तेज रफ्तार के कारण हुआ।

विज्ञापन




दुर्गागंज थाना क्षेत्र के कुढ़वां गांव निवासी सूरज कुमार अपने भतीजे सचिन के साथ शुक्रवार को पल्सर बाइक से दानूपुर गांव में किसी जन्मदिन कार्यक्रम में गया हुआ था। भोजन करने के बाद चाचा-भतीजे अपने घर कुढ़वां की तरफ़ वापस लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना पाकर घर पर माैजूद लोग। - फोटो : संवाद
रात करीब नौ बजे के आसपास मतेथू बाजार से 100 मीटर दूर पहुंचने पर अचानक बाइक बेकाबू हो गई और कोहरे होने के कारण उन्हें कुछ समय नहीं आया और अनियंत्रित होकर बाइक सवार पुलिया से टकराकर बाइक सहित सड़क किनारे पलट गए। घटना के थोड़े समय बाद मौके पर ही सूरज कुमार ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर बैठा उसका भतीजा सचिन घायल होकर दर्द से कराह रहा था। 

घटना के बाद चीख-पुकार और आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पीआरबी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक सूरज की शादी नहीं हुई थी और वह एक बहन तीन भाइयों में था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें