फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल स्तर कम होने से शुरु हुआ स्टीमर का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। रामपुर घाट पर गंगा का जल स्तर कम होने पर जिला प्रशासन से नि:शुल्क स्टीमर संचालन की अनुमति दे दी है। स्टीमर के चलने से जहां यात्रियों को गंगा आर-पार होने में राहत मिलेगी। वहीं गत तीन सप्ताह से ठप पड़े लोगों के जरूरी कार्यों के गति पकड़ लेने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

लगभग डेढ़ माह पूर्व से ही मोक्षदायिनी ने अपना आंचल फैलाना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर तटवर्ती गांवों की ओर बढ़े पानी ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। ढाई दर्जन से अधिक तटीय गांवों-बस्तियों और हजारों एकड़ फसलों को जद में लेकर नुकसान पहुंचाने के बाद अब जलस्तर नीचे जाने लगा है। बाढ़ के दौरान दर्जन भर से अधिक घाटों पर नावों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। साथ ही धनतुलसी-डेंगुरपुर, रामपुर घाट पर स्टीमर को रोक दिया गया था। अब पानी जैसे-जैसे कम होता जा रहा है, बाढ़ प्रभावित लोगों की दिनचर्या भी उसी हिसाब से सामान्य होती जा रही है। रामपुर घाट पर बुधवार से स्टीमर संचालन का निर्देश मिलने के बाद आर-पार होने वालों ने राहत की सांस ली। लोक निर्माण विभाग के मेठ रामदुलार ने बताया कि बुधवार से स्टीमर चलाया जा रहा है। रामपुर घाट से मिर्जापुर जनपद को जोड़ने वाले जोपा घाट तक स्टीमर सुबह सात बजे से लेकर शाम को 7.30 बजे तक नि:शुल्क चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें