फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण में मिलीं खामियां, लगाई फटकार

विज्ञापन
ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से बात करते महाप्रबंधक दिनेश त्रिपाठी। संव? - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
लालानगर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को वाराणसी मंडल की टीम के साथ ज्ञानपुर रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के नवनिर्मित भवन, दोहरीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं की हकीकत देखी। प्लेटफार्म पर यात्रियों को पेयजल सुविधा के लिए लगी टोटियों के सूखे होने, जनरेटर की खराबी पर मातहतों को फटकार लगाई। हिदायत दी कि यात्री सुविधाओं में किसी तरह की कमी मिलने पर स्टेशन से लेकर मंडल कार्यालयों तक के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

मंडुआडीह-प्रयागराज रामबाग रेलखंड पर लगभग दो वर्ष से रेल विकास निगम के विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण का भी कार्य कराया जा रहा है। खंड के माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में दोहरीकरण और भवनों के अधूरे कार्यों की शिकायतों पर महाप्रबंधक दिनेश कुमार त्रिपाठी मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी वीके पंजियार के साथ विशेष सैलून से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचे। परिचालन, सिग्नल, इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर देखा। उन्होंने रेल विकास निगम, दोहरीकरण के कार्य में लगी कार्यदायी संस्था जीडीसीएल के कर्मचारियों से कार्य प्रगति पर लगभग आधे घंटे तक जानकारी ली। पुराने हाई गेज ट्रैक और दोहरीकरण में लगने वाली गेज पर नजर डालते हुए कहा कि रेलवे टेंडर प्रक्रिया से कार्य कराता है, लेकिन कार्य की गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं कर सकता। कहा कि दोहरीकरण के साथ विद्युतीकरण के कार्य पूरे हो जाने पर ट्रेन की लेटलतीफी का क्रम रुकेगा। इससे समय में बचत होगी। तकनीकी टीम ने स्टेशनों में लगे नए उपकरणों को चलाकर देखा। रिले रूम के साथ किसी तरह का छेड़छाड़ न करने की हिदायत दी। निरीक्षण के बाद महाप्रबंधक प्रयागराज की ओर चले गए। फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने पर दोनों ओर जालियां लगाने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के अतुल त्रिपाठी, सीपीएम रमेश चंद्रा, रोहित गुप्ता, राकेश रंजन, संजीव शर्मा, त्रयंबक तिवारी, अमरनाथ उपाध्याय, संतोष पांडेय, एमके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें