दुर्गागंज। जिले में अवैध परिवहन के खिलाफ एआरटीओ ने बृहस्पतिवार की सुबह कार्रवाई की। एआरटीओ राम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सुरियावां और दुर्गागंज क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान तीन ट्रैक्टर-ट्राॅलियां, एक बालू लदा ट्रक और एक पिकअप को अवैध परिवहन में पकड़ा गया। पांचों वाहनों को सीज कर दिया गया। ये वाहन संबंधित थानों को सौंपा दिए गए। एआरटीओ ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।