फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: जंगीगंज केंद्र पर एक दिन में रिकाॅर्ड 301 क्विंटल धान खरीद

विज्ञापन
जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर हुई 264 कुंतल धान की खरीद। संवाद
विज्ञापन
जंगीगंज। धान क्रय केंद्र जंगीगंज में बुधवार को इस सीजन का रिकॉर्ड खरीदारी हुई। जहां पर आधा दर्जन किसानों से 301.20 क्विंटल धान की क्रय की गईं। जंगीगंज क्रय केंद्र पर अब तक 12 दिनों में कुल 502 क्विंटल की खरीदारी हुई है। जंगीगंज के केंद्र प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि एक नवंबर से धान की खरीदारी शुरू हुई है लेकिन मौसम की खराबी के वजह से कुछ देर से किसानों ने धान को क्रय केंद्र पर लाए। बताया कि 11 नवंबर तक जहां कुल 219.60 क्विंटल की खरीद हुई, वहीं बुधवार को एक ही दिन में रिकॉर्ड 301.20 क्विंटल की खरीद हुई। बताया कि यह इस सीजन का सबसे अधिक खरीद है। गौरव सिंह ने बताया कि जंगीगंज धान क्रय केंद्र पर अब तक कुल 502 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं 22000 क्विंटल का लक्ष्य है। किसानों के खाते में 48 घंटे के अंदर धान की धनराशि पहुंच जा रही है। बुधवार को महुआरी निवासी राजकुमारी, दुर्गावती, जगदीशपुर निवासी सुभाष तिवारी, लालचंद तिवारी भीखीपुर निवासी किसान केवला देवी और बदरी निवासी सेवा शंकर तिवारी ने धान क्रय केंद्र पर धान क्रय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें