वाराणसी जंघई रेलमार्ग पर बुधवार को पांच ट्रनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान रहे। भदोही रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पांच ट्रेनें चार घंटे से लेकर दो घंटे तक विलंब से आईं। इसमे सर्वाधिक विलंब अमृतसर-हावड़ा 13006 पंजाब मेल रही। यह ट्रेन चार घंटे देरी से आई।
छठ पूजा के बाद त्योहार पर घर आए लोगों को महानगर लौटने की भागमभाग रहती है। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि बुधवार को पंजाब मेल के अलावा सर्वाधिक देरी से चलने वाली ट्रेनों में नई दिल्ली-बनारस 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शामिल रही। यह ट्रेन 3.44 घंटे विलंब रही। इस ट्रेन का सही समय भदोही पहुंचने का समय रात 2.23 बजे है। जबकि यह ट्रेन सुबह 6.07 बजे आई। इसके अलावा 11071 लोकमान्य तिलक से बलिया को जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे विलंब से चल रही थी। देहरादून-बनारस 15120 जनता एक्सप्रेस 2.26 घंटे तथा चेन्नई सेंट्रल से छपरा को जाने वाली 12669 गंगा कावेरी एक्सप्रेस लंबे समय बाद आज लगभग दो घंटे विलंब से भदोही स्टेशन पर पहुंची।