फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी से चलेगी लिच्छवी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोहरे के कारण कई दिनों से निरस्त चल रही लिच्छवी एक्सप्रेस को 15 जनवरी से चलाने का निर्णय पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लिया है। पीआरओ वाराणसी मंडल अशोक कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर मंडुआडीह-प्रयागराज रूट पर सीतामढ़ी-बिहार से चलकर आनंदविहार जाने वाली ट्रेन संख्या 04005-06 लिच्छवी एक्सप्रेस और सप्ताह में चार दिन चलने वाली ट्रेन संख्या 04673-74 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को कोहरे के चलते 31 मार्च 2021 तक निरस्त कर दिया गया था। कोहरे का असर कम होने पर दोनों ट्रेनों का अप-डाउन संचालन 15 जनवरी किया जाएगा। ट्रेनों का संचालन बंद होने के चलते यात्रियों को बिहार और अमृतसर आने-जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों को चलने से यात्री महामारी के गाइड लाइन का पालन कर यात्रा शुरू करेंगे। प्रयागराज में शुरू होने वाले माघ मेला के सवाल पर कहा कि लगभग नौ माह से बंद चल रही पैसेंजर गाड़ियों को स्पेशल के रूप में चलाने की योजना पर अभी तक बोर्ड का कोई आदेश नहीं मिला है। प्रथम स्नान पर्व से पहले कोई आदेश मिलता है तो उसका पालन कल्पवासियों के हित में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें