पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पांच में से तीन बदमाशों को गोली लगी और वे घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया और घायल तीन बदमाशों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार हुआ।
एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह ने बताया कि नथईपुर के पास पुलिस बदमाशों को पकड़ना चाही, लेकिन उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में तीन बदमाश घायल हुए हैं। तीनों का उपचार कराया गया। गिरफ्तार पांचों बदमाशों के पास से दो बाइक, दो तमंचा और आभूषणों से भरा बैग बरामद हुआ है।
पुलिस की मुठभेड़ के बाद दीपक सरोज, गोविंद पांडेय, गोविंदा गौतम, उमेश पाल और आदर्श विश्वकर्मा गिरफ्तार हुए हैं। जिसमें दीपक, गोविंद और गोविंदा पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हुए हैं। जिनका जिला अस्पताल में उपचार किया गया।