फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग जख्मी

Tue, 10 Nov 2015 02:17 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा औराई और चौरी क्षेत्रों में सोमवार को सुबह हुए।
विज्ञापन


औराई थाना क्षेत्र के तिऊरी गांव के पास रविवार को जीटी रोड पार करते समय ट्रेलर ने सफारी को टक्कर मार दी। इससे उसमे सवार तीन लोग घायल हो गए।

मिर्जापुर के कछवां निवासी सीएल अवस्थी रविवार को सफारी कार से परिवार के साथ इलाहाबाद गए थे। सोमवार को वहां से लौटते समय तिऊरी गांव के समीप एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने के लिए कार को घुमाया कि उसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रेलर ने कार में जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे कार सवार सीएल अवस्थी (45), रीना अवस्थी (40) पत्नी सीएल अवस्थी, बबिता (25) पुत्री सीएल अवस्थी घायल हो गई। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चौरीः थाना क्षेत्र के बरदहां पाल चौराहे के पास सोमवार को एक छात्रा को बचाने में आटो पलट गई। इससे उसमें सवार सचिन मिश्रा (18), गुड्डी मिश्रा (30) घायल हो गई। उन्हें चौरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां हालत गंभीर होने पर भदोही रेफर कर दिया गया। दोनों कपसेठी थाना क्षेत्र के सेवापुरी के निवासी बताए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें