फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पांच, सदस्य के 746 नामांकन पत्र बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में रिक्त एक ग्राम प्रधान, एक बीडीसी और 1981 ग्राम पंचायत सदस्य की सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए शुक्रवार से नामांकन पत्रों का वितरण ब्लॉकों से शुरू हो गया। पहले दिन प्रधान के एक पद के लिए पांच जबकि सदस्य के लिए 746 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को पहले चरण के चुनाव में 546 प्रधान, 661 बीडीसी, 26 जिला पंचायत और सात हजार के करीब सदस्य पदों पर चुनाव हुए। एक प्रधान के निधन, एक बीडीसी और 1981 सदस्य की सीट रिक्त हो गई। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्य सकुशल संपन्न कराने का निर्देश दिया। शुक्रवार को ज्ञानपुर, भदोही, औराई, डीघ, सुरियावां और अभोली ब्लॉक में सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय डीएस शुक्ला ने बताया कि औराई के बंजारी ग्राम प्रधान के लिए पांच और सभी छह ब्लॉकों से सदस्य के 746 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। छह जून तक नामांकन और सात को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12 जून को मतदान और 14 को मतगणना होगी। सदस्यों की सीट रिक्त होने से 191 ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके।
पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्यों को लेकर अब गांवों में गुणा गणित शुरू हो गई है। जिन 191 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके हैं वहां विपक्षी और प्रधान अपने-अपने चहेतों को सदस्य बनाने की जुगत में लग गए हैं। विपक्षी सदस्य होने से प्रधान के लिए पांच साल परेशानी का सबब बनेगा जबकि प्रधान पक्ष का सदस्य कठपुतली बनकर रहेगा। ऐसे में दोनो पक्ष पूरा दमखम लगा रहे हैं। जिससे उनकी गोटी पांच साल तक के लिए सेट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें