पुलिस ने बदमाशों के पास से एक अजना कार्ड, चार केबिल, एक माड्युल, दो सिप्री के साथ तमंचा और जिंदा कारतूस व 12 हजार नकदी भी बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम करन उर्फ गोलू गुप्ता व सूरज गुप्ता निवासी मोहन सराय गंगापुर रोड थाना रोहनिया, संजय कुमार बिंद निवासी बरहूली पचपेड़वा, अलीनगर, चंदौली, विजय बिंद निवासी भगवतीदासपुर, औराई और फरहाद निवासी जाकिर हुसैन कालोनी हापुड रोड, लोहियानगर, मेरठ बताया।
इसे भी पढ़ें; UP: भदोही में वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष पर बरसे ओपी राजभर, बोले- दंगाईयों का मन बढ़ा रही हैं ममता बनर्जी
करन व सूरज ने बताया कि वे एकांत वाले टॉवर की रेकी कर रात के समय कीमती पार्ट्स को निकालते थे। इस काम में टेक्निशियन विजय व संजय तकनीकी मदद करते थे। वहीं फरहाद को बेचने के लिए मेरठ से बुलाया गया था। इस बीच सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय, एसओजी प्रभारी श्याम बहादुर यादव व साइबर प्रभारी बृजेश सिंह व टीम शामिल रही।