फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरा, तीन मासूम समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत ग्राम रयां में बीती रात एक कच्चा मकान गिर जाने से तीन मासूम बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए। जब हादसा हुआ तब सभी गहरी नींद में सो रहे थे। हैं। सभी को गांव में ही उपचार कराया गया। रात घटना से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के सरोज बस्ती में राजेंद्र सरोज का कच्चा मकान है। राजेंद्र के परिवार के सभी पांच लोग रात घर में सो रहे तभी हादसा हुआ। घर गिरने की तेज आवाज से गांव में जाग हो गई तथा ग्रामीणों में खलबली मच गई। अंदर सो रहे लोग मलबे में दब गए। संयोग की बात रही कि वहां जुटे गांव वालों ने तुरंत दबे राजेंद्र (55), लाल देवी (50), रेशम (12), बेबी (10), फूलन (7) को खीच कर बाहर निकाला। प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार सभी को चोटें आई हैं लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं। उनका उपचार रात मे ही गांव के ही एक चिकित्सक के यहां कराया। हैं। लोगों ने बताया कि बताया कि आधी रात के समय की घटना है। जिसके बाद गांव में शोर मचते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें