फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतरते समय ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के सरायजगदीश हाल्ट पर मंगलवार की सुबह उस समय चीख-पुकार शुरू हो गई जब पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय पैर फिसलने से 62 वर्षीय वृद्धा शिव देवी ट्रेन के नीचे चली गई। पैर कटने के बाद उसे सीएचसी गोपीगंज में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलने पर परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

औराई थाना क्षेत्र के दलपतपुर-खमरिया निवासी विष्णुचरण पांडेय की पत्नी शिव देवी अपने मायका मोन-कोइरौना जाने के लिए घर से निकली। प्रयागराज-रामबाग जा रही अप पैसेंजर ट्रेन पर सवार होकर आ रही थी। जैसे ही ट्रेन सरायजगदीश हाल्ट पर रुकी उतरते समय पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे चली गई। जब तक वह निकलने का प्रयास करती ट्रेन आगे बढ़ने लगी और चपेट में आकर एक पैर गवां बैठी। हड़बड़ी में शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोट लगने से वह बेहोश गई। यात्रियों के शोरगुल मचाने पर ट्रेन को रोका जा सका। अस्पताल ले जाते समय रक्तस्राव अधिक हो जाने के कारण दम तोड़ दिया। मृतका तीन पुत्र, एक पुत्री की मां बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें