फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बिना पंजीकरण के संचालित पांच क्लीनिक, संचालकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बिना पंजीकरण के चलने वाले क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम के निर्देश पर गठित टीम की जांच में पांच झोलाछाप बिना पंजीकरण के क्लीनिक संचालित करते मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस देकर उनसे जवाब मांगा गया है। बीते एक महीने में 20 बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक के झोलाछाप पर मेडिकल एक्ट के तहत केस दर्ज हो चुका है।
जिले में दो राजकीय जिला अस्पताल, छह सीएचसी, 17 पीएचसी संग 150 निजी क्लीनिक संचालित हैं। इसके अलावा छोटे बाजारों में भी कई बिना पंजीकरण के ही क्लीनिक संचालित है।
विज्ञापन

इन क्लीनिक में गलत इलाज से कई मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले दिनों डीएम शैलेष कुमार ने बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश था।
इसके बाद टीम गठित कर जांच शुरू की गई। शुक्रवार को औराई, डीघ और सुरियावां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले में विभिन्न स्थानों पर जांच की गई।
टीम में डिप्टी सीएमओ डॉ. आशीष दूबे, सीएचसी अधीक्षक और एक कर्मचारी शामिल रहे। टीम को कोइरौना बाजार में दो, सुरियावां में एक और बाबूसराय में दो क्लीनिक बिना पंजीकरण के चलते मिले। टीम ने बिना पंजीकरण के संचालित क्लीनिक के संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एक महीने में भानीपुर सीएचसी के अधीन पांच, औराई चार, गोपीगंज चार, भदोही तीन सहित 20 झोलाछाप पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिले में हकीकत यह है कि बिना डिग्री और पंजीयन के झोलाछाप छोटे बाजारों में एक कमरे में क्लीनिक खोलकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

बिना जांच पड़ताल के बुखार, सर्दी, खांसी की कुछ चिह्नित दवाएं मरीजों को देते हैं।
उनकी लापरवाही से मरीजों की जान खतरे में पड़ जाती है। इसमें ज्यादातर झोलाछाप बाहरी होते हैं जिनका जिले में कुछ भी रिकार्ड नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें