थाना क्षेत्र के चकिया तिराहे के पास शुक्रवार को सुबह 11 बजे सब्जी लदी पिकअप ने सड़क के किनारे पैदल जा रहे पांच बच्चों को टक्कर मार दी। जिसमें सभी बच्चे घायल हो गए। एक बच्चे की हालत गंभीर है। ग्रामीणों ने पिकअप और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नई बस्ती निवासी जीशान (8), मोहम्मद रेहान (10), अकमल (9), नजरुल (10), कादिर (9) सुबह 11 बजे चकिया तिराहे से पतंग लेकर घर लौट रहे थे। उसी दौरान कपसेठी मंडी से सब्जी लादकर तेज गति से आ रही पिकअप सभी को टक्कर मारते हुए भागने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने पिकअप सहित चालक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
टक्कर से घायल बच्चों के परिजनों को सूचना मिली तो दौड़े भागे घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें बाजार के अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर मोहम्मद जिशान को भदोही रेफर किया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। कहा कि पिकअप पर ओवरलोड सब्जी लदी थी।