जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार किया जबकि शांतिभंग की आशंका में 14 व्यक्तियों का चालान किया। ऊंज थाने के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने वारंटी चंद्र कुमार निवासी चौरा कला, वारंटी विजय गौतम निवासी रोही को गिरफ्तार किया। आदित्य नारायण मिश्रा ने सीकी चौरा से एक, बृजलाल मिश्रा ने सोबरी से पांच व्यक्तियों का चालान किया। औराई कोतवाली के उप निरीक्षक अबरार खां ने कठारी से पांच, सुरियावां के संजय यादव ने पाली से तीन व्यक्तियों का चालान किया।