फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य विभाग ने 80 किलोग्राम मांगुर नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मत्स्य विभाग की टीम ने बुधवार की शाम गोपीगंज नगर स्थित मछली बाजार में जांच कर लगभग 80 किलो मांगुर को नष्ट कराया। निरीक्षण के दौरान मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न बाजारों में दुकान सजाने वाले फुटकर दुकानदारों को बिक्री न करने की सख्त हिदायत भी दी।
विज्ञापन

उप निदेशक मत्स्य पारस सिंह ने बताया कि उक्त कार्रवाई डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर शुरू की गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार थाई मांगुर के पालन व बिक्री पर पूर्व में रोक लगा चुकी है। रोक का प्रमुख कारण यह है कि मांगुर मांसाहारी होती है। जिसके चलते वह तरह-तरह की बीमारियों को बढ़ाने अहम भूमिका निभाती है। इतना ही नहीं अन्य प्रकार की छोटी मछलियों को हजम करने में देर नहीं करती। बघेल छावनी स्थित बाजार से लगभग 10 दुकानों से 80 किलोग्राम मांगुर बरामद कर नष्ट करा दिया गया।
तहसीलवार निरीक्षक अभोली, जंगीगंज, सूफीनगर-गोधना, सुधवैं, मैलौना, ऊंज, कुरमैचा, नवधन, कोइरौना, सीतामढ़ी, बड़ागांव-जंगीगंज, लालानगर, औराई, माधोसिंह, उगापुर, बाबूसराय, महाराजगंज, कठारी, सुरियावां, दुर्गागंज, दानूपुर, पाली, मतेथू, गोसाईं बाजार में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। जांच टीम में विजय प्रकाश शुक्ला, प्रमोद कुमार, नवीन मिश्रा समेत पुलिस के जवान भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें