फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पहले पू्छा बर्तन का दाम, फिर ऑनलाइन पेमेंट का बहाना बनाकर हुए फरार, पुलिस को दी गई सूचना

Sat, 26 Apr 2025 06:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

बर्तन की दुकान पर पीतल का बर्तन लेने पहुंचे बदमाशों ने पहले दाम पूछा और फिर कहा कि ऑनलाइन पेमेंट देते हैं उसके बाद बाइक पर बैठकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औराई कोतवाली क्षेत्र के बाबूसराय बाजार में शनिवार को पुलिस चौकी से 250 मीटर की दूर स्थित एक बर्तन की दुकान से चोर 3700 का हंडा लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बाबूसराय बाजार में पुलिस चौकी से 250 मीटर दूर हाईवे के उत्तरी लेन पर राज कुमार मौर्य की बर्तन की दुकान है।

विज्ञापन


शाम करीब साढे पांच बजे पहुंचे एक व्यक्ति ने उनसे पीतल के एक हंडे का का दाम पूछा। जिसका मूल्य उन्होंने 3700 रुपये बताया। जिसके बाद उसने आनलाइन पेमेंट की बात कही। वह अपना मोबाइल चेक कर रही रहा था कि इस बीच उसका दूसरा साथी बाइक स्टार्ट किया और दोनों पीतल हंडा लेकर बाइक से वाराणसी की तरफ फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें