फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में दूल्हा बदल कर शादी की कोशिश: जयमाल में फोटो से खुली पोल, लड़की ने लाैटाई बरात; रात भर चली पंचायत

Sat, 26 Apr 2025 12:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

यूपी के भदोही का यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। दोनों पक्षों ने रात भर चली पंचायत के बाद समझाैता कर लिया। आरोप है कि लड़का पक्ष ने भी दूल्हे की फोटो नहीं दिखाई। हर बार कोई न कोई बहाना कर देते थे। जयमाल के समय उनकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
भदोही कोतवाली का था यह मामला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के सुरियावां नगर के अशोक नगर में जौनपुर से आई बारात में दूल्हा बदल जाने से बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयमाल रस्म के समय लड़की वालों को शक हुआ तो उन्होंने शादी से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद बारात को बैरंग वापस लौट गई।

विज्ञापन


नगर के अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर के महराजगंज निवासी अमर बहादुर मौर्य के बेटे अभिषेक मौर्य से की थी। शादी के पहले हुई रस्मों में लड़का नहीं आया था। लड़की वालों के पास केवल उसकी फोटो थी।

बताया जा रहा है कि वधू पक्ष के लोगों के पूछने पर वर पक्ष के लोग लड़के के व्यस्त होने की बात कहकर टाल देते और बताते कि वह सीधे शादी में आएंगे। शुक्रवार को धूमधाम से बारात आई। दरवाजे पर जयमाल रस्म शुरू हुई। 
विज्ञापन


लड़की पक्ष के लोगों को लगा कि दूल्हा दूसरा है। इस पर उन लोगों ने फोटो से मिलान किया तो उनका शक यकीन में बदल गया। लोगों ने तत्काल रस्म को रोक दी और मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया। काफी देर के बाद भी लड़की पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए।

वे शादी की तैयारियों में खर्च हुए पैसे वापस मांगने लगे और रातभर लड़के पक्ष के लोगों को बैठाया रखा। सुबह दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौता होने के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें