पाली। क्षेत्र के भिड़िउरा उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में सोमवार की शाम अचानक भीषण आग लग जाने से दर्जनों गांवों में अंधेरा छा गया। उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया।
सूचना पर विभागीय अधिकारि यों के साथ फायर ब्रिगेड दल ने अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। उपकेंद्र से पांच फीडर वेदपुर, सुंदरपुर, नागमलपुर, नथईपुर और कसियापुर संचालित होते हैं जिनसे दर्जनों गांव का भार भी है। विभागीय लापरवाही कहा जाय या फिर जर्जर उपकरणों पर अधिक लोड देने से 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर और केबल बाक्स जलने लगे। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया जिससे सभी फीडर एक-एक कर बंद होते गए। एक्सईएन एमके सिंह से जब कुछ जानकारी चाही गई तो उनका फोन नहीं उठा।