ज्ञानपुर नगर पंचायत के समीप मकान में आग लगने से जला सामान। संवाद
- फोटो : BHADOHI
भदोही जनपद के ज्ञानपुर नगर पंचायत कार्यालय के समीप शुक्रवार की रात नवनिर्मित मकान में अबूझ हाल में आग लग गई। इससे मकान में शटरिंग के लिए रखी लकड़ी के बांस और बल्लियों समेत अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए।
आग की लपटें देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन कर्मी की टीम कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। नगर निवासी रामनिरंजन का नगर पंचायत कार्यालय के समीप मकान बन रहा है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक मकान से आग की लपटें देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। जब तक दमकल की टीम पहुंचती, स्टोर रूम में रखे समान जल कर राख हो गए। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट से आग लगी है।