फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर राख

विज्ञापन
बनकट में शार्ट सर्किट से लगी आग। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
सीतामढ़ी।
विज्ञापन

कोइरौना थाना क्षेत्र के बनकट ऊपरवार गांव में बुधवार को लगभग 1.30 बजे बिजली के शॉर्टसर्किट से रामजी गुप्ता के रिहायसी दालान में आग लग गई। तेज धूप में आग विकराल रूप ले गई।
गांव के लोग शोर सुन इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए। आग से चार मड़हे, टीन शेड की दालान, गृहस्थी का सामान, भूसा, उपली, दो साइकिल, दो चौकी, चार चारपाई, टेबल फैन और बिस्तर जल गए। इसके अलावा चार आम के पेड़, नीम, नींबू, अमरूद, कटहल और सीशम सहित कई पेड़ भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल पर प्रधान रामकैलाश तिवारी और ग्रामीण आग बुझाने में लगे रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
प्रधान रामकैलाश तिवारी ने घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें