फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: एक करोड़ रुपये से क्षतिग्रस्त चैंबरों की होगी मरम्मत, बनाई जाएंगी नई नालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका परिषद के सभी 28 वार्डों में नाली और खुले चैंबरों की मरम्मत और निर्माण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत नगर पालिका क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत और कुछ नई नालियों का निर्माण कराएगी। इसके लिए शासन स्तर से एक करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। नगर पालिका का प्रयास है कि यह काम बारिश से पहले पूरा कर लिया जाए।
भदोही नगर पालिका में लगभग 70-75 नालियां हैं, जिनमें से कई क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पालिका क्षेत्र में कई जगहों पर नाली न होने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी रहती है। नगर पालिका ने इस योजना के तहत नई नालियों का निर्माण और क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत का काम शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

इन जगहों पर होगा मरम्मत कार्य
हरियांव, कंसरायपुर, प्रजापतिपुर, बनकट, हरिरामपुर, रजपुरा, पिपरी, महबूबपुर, जाहिदपुर, सेवापुर, चंवर नेवादा, डुड़वा कुकरौठी, कुशियरां, गंगापुर, सरैंया, पकरी, हिम्मतुप बकुचियां आदि गांवों में नाली निर्माण और मरम्मत का कार्य होगा। नई नालियों को पुराने नालियों से जोड़ा जाएगा, जिससे बारिश का पानी मुख्य नाले के माध्यम से निकल सकेगा और जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।
विस्तारित इलाकों में जलजमाव की समस्या बरकरार
भदोही। नगर पालिका की सीमा में शामिल 28 गांवों के निवासियों को शहरी दर्जा तो मिल गया, लेकिन सुविधाएं अब भी ग्रामीण जैसी ही हैं।हालांकि नगर पालिका इन इलाकों में तमाम विकास कार्य करा रही है, लेकिन कई जगहों पर जलजमाव की समस्या अभी भी बनी हुई है। इसके साथ ही सड़कों की स्थिति भी कच्ची बनी हुई है। अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से धीरे-धीरे सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
विज्ञापन



वर्जन:
मुख्यमंत्री नगरोदय योजना के तहत कुछ नई नालियां बनाई जानी है। इसके अलावा क्षतिग्रस्त चैंबर की मरम्मत भी की जानी है। नगर पालिका की ओर से एक करोड़ से यह काम कराए जाने हैं। बारिश के पहले यह काम पूरा कराने का प्रयास है। - धर्मराज सिंह, ईओ, भदोही नगर पालिका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें