फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कचरे से रूई बनाने वाले कारखाने में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भदोही। औराई रोड, रामलीला मैदान स्थित वेस्ट मैटेरियल कारखाने में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने से कच्चा माल और मशीनरी सहित लगभग 25 लाख का माल जलकर खाक हो गया। दमकल की चार गाड़ियां दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन

भदोही निवासी कमलेश श्रीवास्तव, रोशन अली, सतीश पाल और राजू यादव आपस में मिलकर औराई रोड पर रामलीला मैदान के पास किराए के टीनशेड में बाजार से वेस्ट मैटेरियल खरीदते थे और मशीन से रुई बनाकर आगे आपूर्ति करते थे।
इनके कारखाने में तीन कर्मचारी काम करते थे, लेकिन तीन दिन पहले ही वे अपने घर चले गए थे। रविवार को कारखाने में कोई नहीं था। रविवार की सुबह 10 बजे के आसपास अचानक कारखाने से धुंआ उठता हुआ दिखाई दिया। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं और दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

इस बीच अचानक पानी खत्म हो गया। गनीमत रहा कि बगल के मकान से पानी की सप्लाई चालू कराकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस बीच लगभग 15 लाख की मशीनरी, ढांचा और कच्चा माल और तैयार माल का नुकसान हो चुका था। संचालक कमलेश का दावा है कि कुल 25 लाख का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वहीं पर खड़ी एक मैजिक वाहन भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें