फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: युवती को परेशान करने के मामले में भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती का फोटो वायरल करने व फोन कर धमकी देने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को भाजपा कछवां मंडल के पूर्व महामंत्री सोनू गुप्ता समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि भतीजी को पिछले करीब एक वर्ष से कुछ लोग फोन कर परेशान कर रहे है। आरोप है कि मोबाइल नंबर पर फोन करने के साथ अश्लील संदेश भेजते है। आरोपियाें ने उनकी भतीजी की आपत्तिजनक फोटो भी एक युवक के साथ बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी नहीं माने। भतीजी की शादी तय होने के बाद भी उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इससे भयभीत होकर भतीजी विद्यालय जाने में भी डरती है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि मामले मे भाजपा कछवां मंडल के पूर्व महामंत्री सोनू गुप्ता निवासी मंगरवारी मोहल्ला, चंदन विश्वकर्मा निवासी तेज बहादुर, दर्शन निवासी दर्जियान मोहल्ला के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें