फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: फर्जी मेडिकल रिपोर्ट तैयार करने के मामले में सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि यादव के आदेश पर भदोही कोतवाली पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला पैतृक भूमि विवाद में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट और कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर झूठा मुकदमा दर्ज कराने के आरोप से जुड़ा है। वादी बबलू के अनुसार, सहखातेदार अपना हिस्सा पहले ही बेच चुके थे, लेकिन उनके पुत्रों ने कथित रूप से धोखाधड़ी कर जमीन को अपनी बताकर वल्लीउल्ला खां के नाम बैनामा करा दिया। इसी विवाद को लेकर वल्लीउल्ला खां, सफीउल्ला खां, नबी अफजल सिद्दीकी, इमरान खां, इरफान खां, इरशाद खां और अच्छे खां ने साजिश रची।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2022 की एक काल्पनिक घटना दर्शाकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट, एक्स-रे रिपोर्ट और अन्य कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर न्यायालय में धारा 156(3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया, जिसके बाद वादी बबलू, उनके पिता अमानुल्ला तथा अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। वादी का दावा है कि जिस दिन की घटना दिखाई गई, उस दिन वल्लीउल्ला खां वाराणसी के एक डायग्नोस्टिक सेंटर में उपचार करा रहे थे। साथ ही, मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म, पीरखांपुर के उपस्थिति रजिस्टर में भी उनकी पूरे दिन की उपस्थिति दर्ज है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सात आरोपियों के खिलाफ जालसाजी समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें