गोपीगंज। खरहट्टी मोहल्ला निवासी रीता कुमारी की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों पर कूटरचित वसीयतनामा के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में सात पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता के अनुसार उसके पिता दिव्यांग हैं। आरोपियों ने छह नवंबर, 2001 को सादे कागज पर एक फर्जी वसीयतनामा तैयार किया है। इसी आधार पर जमीन का बैनामा कराया गया।
मामला न्यायालय तक पहुंचा। जहां अपील में पीड़िता के पक्ष में निर्णय हुआ। आरोप है कि आरोपियों ने षड्यंत्र कर 27 मई 2013 को और पुनः 30 मई 2025 को जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कल्लू राम, कामता प्रसाद, गोपाल दास, सुशील जायसवाल, संतोष कुमार, संजय जायसवाल व हेमंत कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है। संवाद