फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मारपीट से गर्भपात का आरोप, चार सगे भाइयों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के भमौरा गांव में हुई मारपीट की घटना ने गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि अपने ससुर को बचाने पहुंची तीन माह की गर्भवती महिला के साथ आरोपियों ने मारपीट की। इस दौरान पेट में लात लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और बाद में उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

पीड़िता निशा देवी ने तहरीर में आरोप लगाया कि 12 जुलाई को गांव के ही सुभाष, जुगेश, रमेश और राकेश उनके ससुर के साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब निशा देवी अपने ससुर को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उनके पेट में लात लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां उपचार के दौरान बाद में उनका गर्भपात हो गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें