चकवा मंदिर पर हनुमान जी का हुआ श्रृंगार। संवाद
नगर से सटे चकवा गांव स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में मंगलवार की सुबह हनुमान जी महाराज का भव्य शृंगार किया गया। इसके उपरांत निखरे अलौकिक स्वरूप के दर्शन-पूजन करके श्रद्धालु निहाल हो गए। दिनभर दर्शन पूजन का क्रम चलता रहा। दोपहर में मंदिर में धाार्मिक अनुष्ठान किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ किया गया। मंदिर परिसर जय श्रीराम, हनुमान जी के जयकारे से गुंजायमान रहा। इस मौके पर हरेंद्र सिंह, मटुक बिहारी, जय चंद्र बिंद आदि मौजूद रहे।