फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी पूर्व MLC रामलली पर FIR, लाइसेंस निरस्त होने के बाद भी रखा था असलहा

Thu, 13 Feb 2025 01:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ जिला प्रशासन ने मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा और निषाद पार्टी के पूर्व विधायक विजय मिश्र की पत्नी और पूर्व एमएलसी रामलली मिश्र के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। उन पर आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के अनुसार, रामलली मिश्र का असलहे का लाइसेंस निरस्त हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न तो लाइसेंसी असलहा जमा किया और न ही लाइसेंस बुक। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पूर्व विधायक की पत्नी के खिलाफ गोपीगंज कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। रिमांड की तारीख 14 फरवरी तक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें