फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दहेज उत्पीड़न में पति व ससुर समेत पांच पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
वहिदानगर। कोईरौना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस दर्ज किया। प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के धौरहरा निवासी लवली देव ने बताया कि उनकी शादी 26 जून, 2010 को हुई थी। शादी के समय बताया गया कि उनका पति अजय सउदी में नौकरी करता है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद उनके पति अजय के साथ ससुर दीनानाथ, जेठ वीरेन्द्र, जेठानी अनीता देवी ने ताना दिया। कहा कि तुम्हारे पिता ने सउदी के हिसाब से दहेज नहीं दिया। बताया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दबाव बनाते रहे। इस बीच उन्हें तीन बच्चियां भी हुई। आरोप लगाया कि 13 जून को करीब 12 बजे सभी लोग मिलकर उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर बीच रास्ते छोड़कर चले गए। थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी ने बताया कि मामले में पति, ससुर, जेठ-जेठानी व उनके बेटे पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें