फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में विवाद में मारपीट, महिला की मौत आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के सरई मिसरानी गांव में बच्चों के खेल कूद के दौरान हुआ विवाद बुधवार की देर शाम को बड़े विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बताया कि टीम गठित कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पांच बजे छोटे बच्चे गेंद खेल रहे थे। बच्चों में हुए विवाद के बाद बड़ों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक होने लगी। इस घटना में चमेली(45) पत्नी शिवराम बिंद, सुमन (17) पुत्री शिवराम, संगीता (22) पुत्री शिवराम, गगन (20) पुत्र शिवराम, अनिल (30), प्रदुम्न (22), अच्छे लाल बिंद(27), श्रीराम बिंद(50), दूसरे पक्ष के सुदामा बिंद(45) घायल हो गए। सभी को परिवार के लोग गोपीगंज सीएचसी ले गए जहां चमेली को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अच्छेलाल व सुदामा बिंद की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि बच्चों के विवाद को लेकर घटना हुई है। टीम गठित कर दी गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना के बाद गांव में और अस्पताल में काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें