फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रेसर के साफ्टीन में फंस जाने से महिला की मौत

Sun, 09 Apr 2017 01:46 AM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के उपरौठ गांव में शनिवार को गेेहूं की मड़ाई के समय थ्रेसर में फंसने से गंभीर रूप से घायल विवाहिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। विवाहिता पति के  साथ थ्रेसर लगवाने में सहयोग कर रही थी। इस दौरान उसके पल्लू और बाल साफ्टीन में फंस गए।   
विज्ञापन

उपरौठ गांव निवासी शेषधर बिंद शनिवार को ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी चांदनी बिंद (28) सहयोग कर रही थी। बताते हैं कि चांदनी थ्रेसर के नीचे गिरे गेहूं के डंठलों को बीन रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी का पल्लू और सिर के बाल साफ्टीन में फंस गए। इससे वह साफ्टीन में फंसकर कई चक्कर खा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक टैक्टर चालक ट्रैक्टर बंद करता, तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
चांदनी के सिर समेत पूरे शरीर में गंभीर चोटें आईं। इस दौरान मौके पर जुटे लोग घायल विवाहिता को लेकर सीएचसी औराई पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के गरीब परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग                 की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 महिला का पति शेषधर ऑटो चलाकर जीविकोपार्जन करता है। उसको एक पुत्र और पुत्रियां हैं। उसकी मौत से बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें