फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 100 से 1500 रुपये किलो में उपलब्ध हैं खजूर की 12 किस्में

विज्ञापन
नगर के जमुंद में इफ्तार से ठीक पहले दुकान पर खरीदारी करते लोग। स्रोत- संवाद
विज्ञापन
भदोही। रविवार को मुकद्दस रमजान के चार रोजे पूरे हो गए। महीना शुरू होते ही हमेशा की तरह बाजार विभिन्न किस्मों के खजूर और ड्राई फ्रूट्स से पट चुका है। खजूर 100 रुपये किलो से लेकर 1500 रुपये किलो तक उपलब्ध है। इस पाक महीने में खजूर की खपत बढ़ जाती है। आलिम से लेकर चिकित्सक तक इस पूरे महीने प्रचूर मात्रा में खजूर के इस्तेमाल करने की बात करते हैं। यही कारण है कि गरीब से लेकर अमीर तक के घर इफ्तार की दस्तरखान खजूर से सजती है। कहा तो यह जाता है कि खजूर से रोजा खोलना सुन्नत (पैगंबर हजरत मोहम्मद जो अमल करते थे उसे सुन्नत कहा गया है)। यही कारण है कि इन दिनों खजूर की खपत बढ़ गई है। हालांकि खजूर की डेढ़ से दो दर्जन किस्मे होती हैं लेकिन स्थानीय बाजार में 12 अलग-अलग किस्में मौजूद हैं। सबसे अच्छी किस्म अजवा माना जाता है जो 1500 रुपये से लेकर पांच हजार रुपये किलो तक बिकता है। इसके अलावा कलमी सफवी 590 रुपये, मरियम 430 रुपये, सुखरी 370 रुपये, कीमिया की तीन किस्मे 160 से 340 रुपये तक, लिबर्टी 320 रुपये, लजीजो 380 रुपये, अराफात 220 रुपये, ईरानी 120 कीलो तक बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला जमुंद स्थित दुकानदार अमीर अहसन की दुकान पर दोपहर बाद से ही भीड़ लगने लगती है। लोग ड्राई फ्रूट्स, के अलावा चिप्स, पापड़, सेवईं, खजूर आदि खरीदारी करते हैं। कहा कि उनके लिए सबसे नजदीकी मंडी वाराणसी है जहां मुंबई से सप्लाई आता है। बताया कि कलमी, सुखरी, मरियम खजूर की मांग सर्वाधिक होती है। यह भी बताया कि भारत में खजूर कम होता है। लेकिन भारतीय सऊदी अरब, इरान, इराक, फिलिस्तीन, अल्जीरिया, खाड़ी देशों से आयातित खजूर ही पसंद करते हैं।
सबसे महंगा होता है अजवा खजूर

भदोही। अजवा को खजूरों का राजा कहा जाता है। इसकी पैदावार सऊदी अरब के मदीना में सर्वाधिक होती है। दिखने में जितना सुंदर होता है उतना ही नरम और लजीज होता है। इतना ही नहीं इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी है। यही कारण है कि इसे हज पर जाने वाले लोग पांच हजार रुपये कीलो तक में लेकर आते हैं। भदोही में यह किस्म दुकानों पर देखने को नहीं मिलेगी।
विज्ञापन




खजूर तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। 100 ग्राम खजूर ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही कारण है कि त्वरित ऊर्जा के लिए तथा थकान मिटाने के लिए खजूर का सेवन करना चाहिए। डा.एके गुप्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें