फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर: मूल्यांकन रोका, कॉपियां सील

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर (भदोही)। ग्लोबल कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे को लेकर शासन सतर्क हो गया है। अब सचिव का पत्र आते ही विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की कॅापियों का मूल्यांकन भी रोक दिया गया है। जांची गईं 14 हजार 195 कॅापियों को कोठार में सील करा दिया गया। वहीं दूसरी ओर सीबीएसई-आईसीएसई बोर्ड को छोड़कर संस्कृत बोर्ड समेत अन्य सभी परीक्षाएं टाल दी गईं। मूल्यांकन रुकने से जहां बोर्ड का रिजल्ट आने में देरी होगी, वहीं छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए भी इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

देश भर में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। हर संभव एहतियात बरता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग संग अन्य विभागों की ओर से सख्ती बरती जा रही है। बोर्ड परीक्षा खत्म होने के बाद वीएनजीआईसी में 16 मार्च से शुरू कॅापियों का मूल्यांकन बुधवार को स्थगित कर दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रधान सचिव आराधना शुक्ला का पत्र आने पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया के निर्देश पर उप नियंत्रक मूल्यांकन प्रेमचंद्र यादव ने मूल्यांकन को रोक दिया और एक दिन में जांची गई 14 हजार 195 कॉपियों को कोठार में सील करा दिया।
उन्होंने बताया कि दो अप्रैल को जो निर्णय लिया जाएगा, उसी के आधार पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। बताते चलें कि जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल एक लाख 41 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए आईं थीं। माना जा रहा है कि मूल्यांकन के समय एक कक्ष में शिक्षकों की संख्या अधिक होने से यह निर्णय लिया गया। मूल्यांकन रुकने से अप्रैल में आने वाला रिजल्ट मई और जून तक प्रस्तावित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर संस्कृत बोर्ड की 19 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं। शिक्षा निदेशक संस्कृत विनय कुमार पांडेय का पत्र आने पर शिक्षा विभाग की ओर से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

केएनपीजी की परीक्षा टली, लौटे छात्र-छात्राएं
ज्ञानपुर। कोरोना वायरस के चलते बुधवार को स्नातक की परीक्षाएं टाल दी गईं। इससे काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पहली पाली में परीक्षा देने के लिए छात्र-छात्राओं को लौटना पड़ा। परीक्षा प्रभारी डॉ. किरण शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर दो अप्रैल तक परीक्षा टल गई, जिससे परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें