फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने इकलौते बेटे को कुएं में फेंका, मौत

Thu, 04 Aug 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
ऊंज के नवधन में सड़क दुर्घटना में नौवीं के छात्र की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
 थानाक्षेत्र के बरजी कला गांव में बुधवार को पिता के हाथों इकलौते पुत्र की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पिता ने बच्चे को दवा दिलवाने के बहाने स्कूल से ले जाकर सुनसान इलाके में स्थित एक कुएं में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। थोड़ी दूरी पर मवेशी चरा रहे एक चरवाहे ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। बालक का शव कुएं से बाहर निकाला गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। घटना के पीछे पुत्र से पिता की नाराजगी बताई जा रही है।
विज्ञापन

बरजीकला गांव निवासी गंगेश्वर उपाध्याय मंगलवार को अपने दस वर्षीय पुत्र शिवम उपाध्याय को गांव के प्राथमिक विद्यालय में छोड़ने गया था। बताते हैं कि छुट्टी होने पर बालक घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों ने खोजबीन की। इस पर बालक की बड़ी माता संध्या उपाध्याय पत्नी रामेश्वर  ने थाने में बालक के अपहरण की तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस छानबीन के लिए बरजीकला पहुंची तो पता चला कि बालक को दवा दिलाने के लिए पिता विद्यालय से लेकर गया था। ऑटो से गांव से तकरीबन एक किमी पहले ही उतर गया। इसके बाद सिवान की तरफ चला गया। गांव के चरवाहों ने पिता को बच्चे के साथ सिवान में घूमने की बात पुलिस को बताई। इस पर पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। बुधवार को दोपहर सिवान में कुएं के पास चरवाहों ने एक पैर का चप्पल देखकर उत्सुकतावश कुएं में झांका तो बालक का शव उतराया दिखा। चरवाहों ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर एसओ दलबल के साथ पहुंच गए। इसके बाद शव निकलवाया गया। बच्चे की कनपटी पर गंभीर चोट के निशान और खून बहता दिख रहा था। हाथ में कुएं में उगी झाड़ियों के पत्ते फंसे थे। एक दिन पूर्व पिता संग देखे जाने के कारण ग्रामीणों ने उसी पर हत्या की आशंका जताई। बताया गया कि पिता ने उसे मारपीट कर कुएं में फेंक दिया। घटना के पीछे वजह मानी जा रही है कि पिता अपने बेटे से इसलिए नाराज रहता था, क्योंकि मां-बाप के झगड़े में  वह हमेशा मां का पक्ष लेता था। बालक के मौत की सूचना पर उसकी मां समेत परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बालक के परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की शाम को पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। क्षेत्राधिकारी एसएस पांडेय ने कहा कि घरवालों की तहरीर और मौजूदा साक्ष्यों को देखते हुए पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन





-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें