फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, दुकान बंद कर घर लौटते समय हादसा

Mon, 18 Sep 2023 01:06 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही

सार

भदोही-सुरियावां मार्ग पर रविवार देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर वन विभाग का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही-सुरियावां मार्ग पर रविवार देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर वन विभाग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सुरियावां नगर के वार्ड नंबर छह नयागंज निवासी ओमप्रकाश हलवाई (30) का घर के पास ही मोबाइल की दुकान है।

विज्ञापन


वह रविवार को अपने पुत्र प्रियांश (9) को लेकर कहीं गए हुए थे। देर शाम घर वापस हो रहे थे। इस बीच सुरियावां सीएचसी के पास भदोही-सुरियावां मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। घटना में पिता-पुत्र बुरी तरह ट्रैक्टर से कुचल गए। आनन-फानन में दोनों को सुरियावां सीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना की जानकारी लगते ही ओमप्रकाश की पत्नी रामरती देवी परिजनों के साथ बदहवास हाल में मौके पर पहुंची। उनकी भी रो-रोकर हालत खराब हो गई। लोगों के अनुसार इस समय भदोही-सुरियावां मार्ग चौड़ीकरण को लेकर पेड़ की कटाई का काम चल रहा है। इसमें वन विभाग की ओर से कई ट्रैक्टर लगाए गए हैं।

विज्ञापन

घर का इकलौता चिराग था प्रियांश

आरोप है कि ट्रैक्टर चालक रात के समय शराब के नशे में धुत होकर तेज रफ्तार लहराते हुए ट्रैक्टर चलाते हैं। इस कारण ही यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी होते ही चेयरमैन विनय चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, डॉ. चन्द्रेश मौर्य समेत बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक ओमप्रकाश की दो बेटियां भी हैं। प्रियांश घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

घटना के बाद ओमप्रकाश की पत्नी, पिता और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है जबकि वाहन चालक घटना होने के तुरंत बाद ही फरार हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें