आमरण अनशन पर बैठे धर्मेंद्र द्विवेदी के समर्थन में दर्जन भर ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। चेतावनी दी कि जब तक मतदाताओं का नाम नहीं जोड़ा जाएगा वह अनशन को जारी रखेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में पूरे झम्मन गांव के 90 फीसदी लोगों का नाम मतदाता सूची से काट दिया गया। ब्लाक और जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी गई।
ग्रामीणों ने कहा कि जब तक मतदाता सूचयी से काटे गए नाम नहीं जोड़े जाएंगे और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होगा तब तक वह अनशन जारी रखेंगे। विरोध जताने वालों में राजमणि, लालचंद्र मौर्य, संतलाल, ब्रह्मप्रकाश, बसंतलाल, राजनाथ यादव, राज नारायण यादव, लालचंद्र, कालीचरण सहित कई लोग मौजूद रहे।