फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेज के लिए जमीन नहीं देंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंधिया रेलवे फाटक के पास स्पेशल इकोनामिक जोन (सेज) बनाने का मामला फिर गरमाने लगा है। पिछले दिनों शेष जमीन अधिगृहीत किए जाने को लेकर किसानों में लामबंदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को बरदहा में खेत बचाओ संघर्ष समिति की हुई बैठक में किसानों ने सेज के लिए जमीन नहीं देने का फैसला लिया। अपनी जमीन बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने की चेतावनी दी। किसानों ने एक स्वर में कहा कि न तो मुआवजा लेंगे और न ही अपनी जमीन प्रशासन को देंगे। समिति के अध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि गत दिनों भदोही तहसील में प्रशासनिक अधिकारियों और यूपीएसआईडीसी के प्रतिनिधिनियो के साथ बैठक हुई। जिसमें कई मुद्दों पर किसानों की सहमति नहीं हो सकी थी। बैठक में चार जुलाई को भूमि अधिग्रहण के विरोध में कछुवा बोझ में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपाध्यक्ष जय प्रकाश पटेल, जियालाल, शिला देवी, रामचंद्र, नीलम देवी, अनिता पाल, प्रेम बहादुर, राजेश राय, रामचरित्र, रंपति देवी, बलिराम, राम अवध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें