केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, मजदूरों के कथित शोषण के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले फ्रंटल संगठन के लोगों ने बृहस्पतिवार को मुखर्जी पार्क में आवाज बुलंद की। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए धरना दिया और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसके पूर्व नगर में जुलूस निकालकर भ्रमण किया गया।
अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सभा की जिला इकाई, फारवर्ड ब्लॉक, खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले जिले के किसान, खेत मजदूर, महिलाओं और युवाओं ने धरना दिया। कहा कि पूंजीवादी घरानों के इशारे पर केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों का शोषण कर रहीं हैं। 1.4 लाख हजार करोड़ रुपये पूंजीपतियों और कारपोरेट घराने का बैंक कर्ज माफ कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। दूसरी तरफ किसानों, मजदूरों का दस-पांच हजार रुपये कर्ज न माफ कर जेल भेजा जा रहा है। गया। सुशील कुमार, राजेंद्र प्रसाद, लालता प्रसाद, विसोन, भूलाल पाल, शोभनाथ, जय प्रकाश, उर्मिला, सुशीला आदि रहे।