फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नहर में उतरकर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोड़सरा से गुुजरती सूखी नहर में खड़े होकर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
विज्ञापन
नहरों में पानी नहीं आने से नाराज किसानों ने बुधवार को गोड़सरा में सूखी नहर में उतरकर सिंचाई विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की रोपाई पूरी तरह प्रभावित हो जाएगी।
किसानों का कहना है कि गंगा नदी से निकली चौधरी चरण सिंह पंप नहर, उससे जुड़े रजबाहों, माइनरों और कुलाबों में पानी नहीं पहुंच रहा है। बारिश भी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुई है। ऐसे में धान की रोपाई का कार्य ठप पड़ गया है और तैयार नर्सरी सूखने लगी है।
किसानों ने बताया कि दिलदारनगर रजबाहा, उसियां, सेवराई, करवनिया डेरा माइनर और गोड़सरा टेल तक पानी नहीं पहुंचने से हजारों बीघे कृषि क्षेत्र की सिंचाई प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। किसानों ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से हस्तक्षेप कर तत्काल नहरों में क्षमता के अनुरूप पानी छोड़े जाने की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि एक ओर बारिश नहीं हो रही है तो दूसरी ओर बिजली आपूर्ति भी बाधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें