फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजस्व विभाग के खिलाफ किसानों का तहसील में धरना

विज्ञापन
भदोही तहसील में प्रदर्शन करते किसान संघ। संवाद
विज्ञापन
किसान सहयोग समिति के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को भदोही तहसील परिसर में राजस्व विभाग के खिलाफ धरना दिया। आरोप लगाया कि राजस्व विभाग ने किसानों की खतौनी पर जबरदस्ती यूपीसीडा का नाम चढ़ा दिया है। किसानों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

समिति के पदाधिकारियों का कहना था कि सेज के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान जिला प्रशासन एवं यूपीसीडा की तरफ से समझौता किया गया था। जिसमें कहा गया था कि जो किसान जमीन नहीं देंगे, उनकी जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद कछुआबोझ, बरवां खास समेत कई गांवों में किसानों की जमीन पर यूपीसीडा का नाम दर्ज कर लिया गया है।
किसानों ने मुआवजा न लेने वाले किसानों की खतौनी में दर्ज यूपीसीडा का नाम निरस्त करने की मांग की। धरने में रामचंद्र सिंह, इंद्रदेव पाल, राम सिंह, अमृत लाल मौर्य, ज्ञान प्रकाश प्रजापति, जय प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें