गोपीगंज। संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों ने बुधवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर दिल्ली सीमा के पास चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन किया। घूरीपुर पहुंचे किसानों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद को सौंपा। कहा कि किसानों को दिल्ली जाने की अनुमति दी जाए। जिससे वे अपनी बात को रख सकें।
किसानों ने कहा कि किसान आंदोलन के समर्थन करने और अपनी बात रखने के लिए दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें दिल्ली जाने की अनुमति नही दी जा रही है। कहा कि किसानों के हितों को ध्यान में रखकर स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करनी चाहिए और किसानों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाना चाहिए। मांग किया कि देश के अन्नदाता किसान कई दिनों से दिल्ली सीमा पर मौजूद है, लेकिन उनकी कोई सूचना नहीं हो रही। मौके पर सालिक राम यादव, इंद्रदेव पाल, भुलाल पाल, अशोक कुमार, राजेंद्र पाल, प्रेमबहादुर, राजेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया आदि शामिल रहे।