सीतामढ़ी। कोइरौना थाना क्षेत्र के सोनपुर डीघ गांव के पास जंगीगंज-धनतुलसी मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पांच युवक घायल हो गए है। घायल युवकों में दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बुधवार की देर शाम कटरा चौकी अंतर्गत सोनपुर डीघ गांव के पास आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर थानाक्षेत्र के केवटाही गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार बनवासी, संजू बनवासी और इनका एक अन्य साथी सवार था। वहीं दूसरे बाइक पर कोइरौना थाना क्षेत्र इटहरा गांव निवासी संदीप पासवान 25 और संजय पासवान 26 सवार थे। मनीपुर गांव के पास मुख्य सड़क पर दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे सभी बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीतामढ़ी चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश मिश्रा और पीआरबी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को डीघ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां संदीप और संजय सहित तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दो युवकों को मामूली चोटें आयी थी। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया।